फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा-मणिपुर में सरकार गठन के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा, विपक्ष का वाक्आउट

Tue, 14 Mar 2017 12:47 PM IST
amarujala.com- Written by : अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
लोकसभा
विज्ञापन
गोवा और मणिपुर में सरकार गठन के मुद्दे पर कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियां लोकसभा से वाक्आउट किया है। दोनों राज्यों में बड़ी पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस को सरकार बनाने का न्यौता राज्यपाल ने नहीं दिया है। जिसे लेकर कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियों ने संसद में हंगामा किया। इससे पहले कांग्रेस ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया। 
विज्ञापन
#FLASH Congress gives adjournment motion notice in Lok Sabha over issue of government formation in Goa & Manipur pic.twitter.com/qaoqAsMuiw — ANI (@ANI_news) March 14, 2017
लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जिस तरीके से ये किया जा रहा है, ये डेमोक्रेसी की हत्या है। उनको मालूम है कि वहां उनका बहुमत नहीं है। इसके बाद भी वे गोवा-मणिपुर में सरकार बनाना चाहते हैं। वहां हॉर्स ट्रेडिंग चल रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली में जब बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी तो उन्हें पहले सरकार बनाने के न्योता मिला था,  उनके मना करने पर AAP-कांग्रेस की सरकार बनी थी। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को संविधान के तहत काम करना चाहिए और सबसे बड़ी पार्टी को पहले सरकार बनाने का न्यौता देना चाहिए।

उधर, बीजेपी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी किया है। व्हिप में पार्टी ने सभी सांसदों को संसद में उपस्थित होने को कहा है। सरकार भी अपनी तरफ से पूरी तैयारी में है, ताकि विपक्ष खासकर कांग्रेस को जवाब दिया जा सके।
  BJP issues whip to its Lok Sabha members; asking them to be present in the House today. pic.twitter.com/Yx3BzazmDT — ANI (@ANI_news) March 14, 2017


वहीं कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियां अमेरिका में हो रहे भारतीय मूल के लोगों पर हमले के विरोध में सरकार से बयान देने के लिए हंगामा कर सकती हैं। हालांकि, सत्र की शुरू होने के दिन ही गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि सरकार इस मसले पर संसद में बयान देगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें