फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना ने कहा- चुनाव जीतने के लिए ईवीएम में हेराफेरी कर रही भाजपा 

Fri, 11 May 2018 08:39 PM IST
एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
Shivsena
विज्ञापन
भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने शुक्रवार को एक बार फिर उस पर करारा हमला बोला है। शिवसेना ने भाजपा पर चुनाव जीतने के लिए ईवीएम में हेराफेरी करने का आरोप लगाया। उसने दावा किया कि मतदान के अभी के तरीके से लोगों का भरोसा उठ रहा है। शिवसेना ने कहा कि बंगलूरू में फर्जी मतदाता पहचान पत्र मिलना दिखाता है कि कर्नाटक में चुनावी प्रक्रिया का स्तर किस हद तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन


कर्नाटक में शनिवार को चुनाव होने हैं जिसके नतीजे 15 मई को घोषित किए जाएंगे। पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ बनाने की बात करते हैं। भले ही कांग्रेस खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है लेकिन उसके विचार नहीं मरे हैं। भाजपा कांग्रेस की विशेषताओं को अपना कर उसे खत्म करने की कोशिश कर रही है। 

शिवसेना ने कहा कि कर्नाटक चुनाव से पहले, बंगलूरू के एक मकान से 10 हजार फर्जी मतदाता पहचान पत्र मिले। पार्टी ने आरोप लगाया कि चुनावों में बड़ी मात्रा में धन का इस्तेमाल हो रहा है। भाजपा को इतनी रकम कहां से मिलती है यह किसी से छिपा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें