अमर उजाला पोल के जरिए इस बार पूछे गए सवाल 'क्या ताजमहल को बचाने और उसकी देखरेख के लिए किसी विदेशी विशेषज्ञ की मदद लेना चाहिए?' पर लोगों ने बढ़-चढ़ कर अपनी राय हमें भेजी है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि पूछे गए सवाल पर जहां 47.66% पाठकों ने माना है कि ताजमहल को बचाने के लिए विदेशी विशेषज्ञ की जरूरत है तो वहीं 52.34% पाठकों ने विदेशी विशेषज्ञों की इस मामले से दूरी ही बेहतर समझी है। इस सवाल पर कुल 3361 पाठकों ने भाग लिया जिससे लोगों की ये स्पष्ट राय सामने आई है। अमर उजाला पोलिंग पाठकों की सहभागिता से विशेष विषयों पर स्पष्ट राय निकालने की एक कोशिश है। इसीलिए इस मुद्दे को आपके बीच रखा गया। अमर उजाला पोल के साथ आप जुड़े रहें क्योंकि आपकी राय से ही देश को मिलेगी नई दिशा।