फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना को महाराष्ट्र सीएम फड़णवीस का जवाब, गठबंधन को उतावली नहीं है भाजपा

Mon, 28 Jan 2019 07:13 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
devendra fadnavis - फोटो : PTI
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने सोमवार को कहा कि भाजपा असहाय पार्टी नहीं है। उन्होंने शिवसेना-भाजपा गठबंधन में शिवसेना के बड़े भाई होने के दावे के जवाब में कहा कि उनकी पार्टी शिवसेना से गठबंधन के लिए कोई उतावली नहीं है। भाजपा गठबंधन की कोशिश कर रही है, लेकिन वह असहाय नहीं है। 
विज्ञापन

 
वह जालना में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की एक दिवसीय बैठक के समापन भाषण में बोल रहे थे। फड़णवीस ने कहा कि भाजपा गठबंधन चाहती है, लेकिन हमारा गठबंधन देश के विकास के लिए होता है, न कि सत्ता पाने के लिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि सत्ता ऐसे हाथों में जाए, जिन्होंने लंबे समय तक देश को केवल लूटा हो। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जो 2 से 200 तक पहुंची है।

उन्होंने कहा कि भाजपा शिवसेना के साथ गठबंधन चाहती है लेकिन हम इसके लिए कोई उतावले नहीं हैं। हम हिंदुत्व के संरक्षक के तौर पर गठबंधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूत ताकत चाहते हैं। राज्य में भाजपा के कई मंत्रियों ने पहले कहा कि शिवसेना के साथ गठबंधन हिंदुत्व विरोधी ताकतों को रोकने के लिए आवश्यक है। 

आए दिन भाजपा को घेरती रहती है शिवसेना

शिवसेना आए दिन भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करती रहती है। संसद में शिवसेना के मुख्य सचेतक और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने सोमवार को कहा था कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में बड़ा भाई है और ऐसा करती रहेगी। उन्होंने कहा था कि भाजपा की ओर से शिवसेना के साथ किसी तरह का गठबंधन बनाने का प्रस्ताव नहीं है।

विज्ञापन


राउत ने कहा था कि हम ऐसी किसी पेशकश का इंतजार नहीं कर रहे हैं। वहीं, शिवसेना द्वारा सरकार को घेरने पर पिछले साढ़े चार साल में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए फड़णवीस ने कहा कि पिछले 60 वर्षों के गड्ढों को पांच साल में नहीं भरा जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें