फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, केंद्रीय मंत्री बोले- तीन तलाक बिल पास करवाना मकसद

Sun, 28 Jan 2018 10:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
1 फरवरी को संसद में बजट पेश होने से पहले रविवार को केंद्र ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट सत्र को बेहद महत्वूपर्ण करार दिया है। सत्र के दौरान तीन तलाक बिल को राज्यसभा में भी पास करवाना हमारा मकसद होगा।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा 'इसके लिए हमारी पार्टी सभी राजनीतिक दलों से बातचीत के लिए तैयार हैं। जिस तरह जीएसटी को पास करवाने में सभी ने सहयोग किया था तीन तलाक पर भी उसी तरह का सहयोग दें।'

 


वहीं आरजेडी नेता जय प्रकाश नरायण ने कहा सत्र के दौरान आक्रमक रुख अपनाने का इशारा किया। उन्होंने कहा कि 'देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। हिंसा बढ़ रही है दलितों का शोषण हो रहा है। हमने इन मुद्दों को इस मीटिंग में उठाया और हम बजट सत्र में इन मुद्दों को उठाएंगे।'
विज्ञापन


बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेटली 1 फरवरी को संसद में बजट पेश करेंगे। जीएसटी के लागू होने के बाद ये पहला बजट होगा इसलिए बजट से उम्मीदें बंधी हुई हैं।
विज्ञापन

दो भागों में पेश किया जाएगा बजट

सुमित्रा महाजन

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">Budget Session begins tomorrow. Budget to be presented on 1st February. Session will be in 2 parts with 8 sittings in first &amp; 23 sittings in 2nd part. Several issues were discussed &amp; we&#39;ll try to accommodate all of them. I hope session goes on smoothly: LS Speaker Sumitra Mahajan <a href="https://t.co/BYVNgKrr7t">pic.twitter.com/BYVNgKrr7t</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/957647502978633728?ref_src=twsrc%5Etfw">January 28, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि बजट सेशन सोमवार से शुरू होगा। हालांकि बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट को दो भागों में पेश किया जाएगा। पहले दौर में 8 तो दूसरे भाग में 23 बैठकें होंगी।  उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि बजट सेशन सुचारू रूप से चलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें