फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक पर सिर्फ BJP कर रही है राजनीति: कांग्रेस

Sat, 29 Apr 2017 08:39 PM IST
amarujala.com-Presented by- हर्षित गौतम
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तीन तलाक के मुद्दे पर हमलावर रुख अपनाते हुए कांग्रेस ने कहा है कि इस मसले पर भाजपा के अलावा और कोई राजनीति नहीं कर रहा है। पार्टी ने कहा है कि भाजपा-संघ और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन तलाक के नाम पर मुस्लिम पति-पत्नी के बीच वोट बैंक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि एक ओर प्रधानमंत्री कहते हैं कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए, लेकिन इस मुद्दे पर राजनीति के सबसे बड़े चैंपियन खुद वही हैं।
विज्ञापन


आजाद ने कहा कि लोग इस मुद्दे को भूल न जाएं। लिहाजा भाजपा और संघ के नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा, जेडीयू, टीएमसी समेत दक्षिण भारत के किसी दल या राजनीतिक नेता की ओर से इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं आ रहा है। 24 घंटे पीएम से लेकर संघ के प्रचारक इस पर राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुसलमान कुरान के हिसाब से तलाक की व्यवस्था पर यकीन रखता है। चलते-फिरते तलाक को कोई भी अच्छा नहीं मानता है, जो शरीयत, कुरान और इस्लाम के खिलाफ है। भाजपा जिस तलाक को पेश कर रही है वह गैरकानूनी है। तलाक की लंबी प्रक्रिया है। कुरान के मुताबिक संबंधित पक्ष को पूरा मौका और समय दिया गया है। उन्होंनेे कहा कि बदलते समय और समाज में अपने आप अच्छी चीजें ही रह जाती है, जो ठीक नहीं होतीं फेस आउट हो जाती हैं। जो असली है वही रह जाएगा। किसी मुल्ला-मौलवी की बनाई गई व्यवस्था खुद समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें