फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक रहेगी भाजपा की सरकार, तोड़ेगी कांग्रेस का रिकॉर्ड: राम माधव

Sat, 08 Jun 2019 09:11 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राम माधव(File Photo)
विज्ञापन

भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा है कि देश में साल 2047 तक भाजपा की सरकार रहेगी। उन्होंने त्रिपुरा के अगरतला में शुक्रवार को कहा कि देश में अगर किसी पार्टी ने लगातार सबसे लंबे समय तक शासन किया है, तो वह कांग्रेस है। लोगों से उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मोदीजी कांग्रेस का रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं। 

विज्ञापन


 



राम माधव ने कहा कि कांग्रेस 1950 से 1977 तक सरकार में रही। अब भाजपा उसका रिकॉर्ड तोड़ेगी। देश जब अपनी आजादी के 100वें वर्ष में प्रवेश करेगा, भाजपा सत्ता में होगी। उन्होंने दावा किया कि देश की आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक भाजपा सत्ता में बनी रहेगी। माधव यहां रवीन्द्र सतवार्षिकी भवन में पार्टी की विजय रैली को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा महासचिव ने कहा कि उनकी पार्टी ने आम चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सेना की उपलब्धियों का सहारा नहीं लिया। हम पिछले पांच वर्षों में सांप्रदायिक अशांति, भ्रष्टाचार को रोकने में कामयाब रहे और मजबूत भारत का निर्माण करने तथा आर्थिक स्थिरता लाने के कारण हमें प्रचंड जीत मिली है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लंबा सफर तय करेगी। हमें विश्वास है कि पार्टी 2047 में भी सत्ता में रहेगी, जब देश आजादी का शताब्दी वर्ष मना रहा होगा। संसद तक पहुंचने के लिए हमारी पार्टी ने सेना की उपलब्धियों का सहारा नहीं लिया। राष्ट्रवाद भाजपा के डीएनए में है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें