भारतीय जनता पार्टी की ओडिशा इकाई ने प्रदेश के लोगों से वादा किया है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में अगर वह सत्ता में आती है तो किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बसंत पांडा ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।
सूबे में विधानसभा चुनाव अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ ही होना है । पांडा ने बताया, ‘अगले साल 2019 में होने वाले विधानसभा चुनावों में अगर भारतीय जनता पार्टी ओडिशा में सत्ता में आती है हमलोग किसानों के कर्ज माफ करेंगे।’