नारायणन थिरुपति ने कहा कि डीएमके कहती रही है कि हम सत्ता में हैं, हम जो चाहें कर सकते हैं। इसलिए हम आज भूख हड़ताल कर रहे हैं और शाम को कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। हम मृतकों की याद में युद्ध स्मारक जाएंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
तमिलनाडु में सेना के जवान की मौत के मामले पर सियासत तेज होती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी डीएमके की तरफ से एक भी बयान सामने नहीं आने के बाद नाराजगी जताई है। तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष नारायणन थिरुपति ने कहा है कि एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन DMK या सीएम एमके स्टालिन की ओर से कोई बयान नहीं आया है। डीएमके के एक काउंसलर ने सेना के एक जवान की हत्या कर दी। डीएमके विपक्ष को धमकाने की कोशिश कर रही है। वे अपनी पार्टी के लोगों को दूसरों पर हमला करने के लिए उकसाने की कोशिश कर रहे हैं जो सरकार के खिलाफ हैं।
विज्ञापन