फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवान की मौत: एक सप्ताह बाद भी डीएमके ने नहीं जारी किया बयान, तमिलनाडु भाजपा ने किया भूख हड़ताल का एलान

Tue, 21 Feb 2023 10:14 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

नारायणन थिरुपति  ने कहा कि डीएमके कहती रही है कि हम सत्ता में हैं, हम जो चाहें कर सकते हैं। इसलिए हम आज भूख हड़ताल कर रहे हैं और शाम को कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। हम मृतकों की याद में युद्ध स्मारक जाएंगे।  
विज्ञापन
तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष नारायणन थिरुपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में सेना के जवान की मौत के मामले पर सियासत तेज होती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी डीएमके की तरफ से एक भी बयान सामने नहीं आने के बाद नाराजगी जताई है। तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष नारायणन थिरुपति ने कहा है कि एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन DMK या सीएम एमके स्टालिन की ओर से कोई बयान नहीं आया है। डीएमके के एक काउंसलर ने सेना के एक जवान की हत्या कर दी। डीएमके विपक्ष को धमकाने की कोशिश कर रही है। वे अपनी पार्टी के लोगों को दूसरों पर हमला करने के लिए उकसाने की कोशिश कर रहे हैं जो सरकार के खिलाफ हैं।

विज्ञापन


नारायणन थिरुपति  ने कहा कि डीएमके कहती रही है कि हम सत्ता में हैं, हम जो चाहें कर सकते हैं। इसलिए हम आज भूख हड़ताल कर रहे हैं और शाम को कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। हम मृतकों की याद में युद्ध स्मारक जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें