कांग्रेस नेता जयराम रमेश
- फोटो : पीटीआई
कांग्रेस का दावा क्या था?
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा था कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख को अमेरिकी सैन्य परेड में बुलाया गया है और यह भारत की कूटनीति के लिए एक बड़ी विफलता है। उन्होंने कहा था कि यह वही व्यक्ति है जिसने पहलगाम आतंकी हमले से ठीक पहले भड़काऊ भाषण दिए थे। अमेरिका आखिर करना क्या चाहता है?,
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान की फिर किरकिरी: क्या अमेरिका ने आसिम मुनीर को सैन्य परेड में आमंत्रित किया? व्हाइट हाउस ने किया साफ
व्हाइट हाउस ने दावे को बताया फर्जी खबर
कांग्रेस के इन दावों पर व्हाइट हाउस ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे फर्जी खबर बताया। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि साफ किया कि ऐसी कोई बात नहीं है। यह पूरी तरह झूठ है। उन्होंने कहा कि किसी भी विदेशी सैन्य नेता को इस परेड के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है।
कांग्रेस के एक दावे ने न केवल सियासी घमासान खड़ा कर दिया, बल्कि भारत की विदेश नीति को लेकर बहस भी छेड़ दी। हालांकि अमेरिकी सरकार की ओर से आए खंडन के बाद कांग्रेस पर फर्जी खबर फैलाने और देश की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप लग रहे हैं।