फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: दिल्ली विधानसभा से हट गई 'कांच की दीवार', लोकतंत्र में बाधा बन रही थी ये कार्रवाई

Fri, 02 May 2025 08:58 PM IST
निर्मल कांत डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

BJP: दिल्ली विधानसभा से मीडियाकर्मियों और सदन के बीच लगी कांच की दीवार हटा दी गई है, जिससे वे अब कार्यवाही को साफ-साफ सुन सकेंगे और रिपोर्ट कर सकेंगे। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने यह भी बताया कि मानसून सत्र से विधानसभा पूरी तरह पेपरलेस हो जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा से कांच की एक दीवार हटा दी गई है। इससे अब मीडियाकर्मी विधानसभा में चल रही किसी भी कार्रवाई को ज्यादा बेहतर ढंग से देख-सुन और रिपोर्ट कर सकेंगे। पहले मीडिया गैलरी और विधानसभा के बीच कांच की दीवार होने से मीडियाकर्मियों को सीधे तौर पर कुछ सुनाई नहीं देता था। लेकिन कांच की दीवार हटने से अब यह बाधा समाप्त हो गई है। 

विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि विधानसभा से देश की आजादी की लड़ाई का गौरवशाली इतिहास जुड़ा हुआ है। जिस जगह से देश की आजादी की लड़ाई लड़ने की नींव पड़ी, पिछली सरकार ने वहीं पर मीडियाकर्मियों को विधानसभा की कार्रवाई को सुनने से रोक दिया था। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण था, लेकिन अब नई सरकार में विधानसभा की कार्रवाई को मीडियाकर्मी ज्यादा बेहतर ढंग से देख-सुन सकेंगे। 

ये भी पढ़ें: उत्तर अमेरिकी यात्रा के 'विकल्प' तलाश रही एअर इंडिया, पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र बंद होने से बढ़ा खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
मानसून सत्र से पेपरलेस होगी विधानसभा
गुप्ता ने कहा कि उन्होंने देश की लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा सदनों को देखा। उन्होंने पाया कि विधानसभाओं का स्तर काफी अच्छा था। इसे देखते हुए दिल्ली विधानसभा में भी बड़े सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी विधानसभा को मानसून सत्र तक पेपरलेस कर दिया जाएगा। सभी विधायकों की सीट पर कंप्यूटर प्रणाली स्थापित की जाएगी जिससे वे अपने रिकॉर्ड कंप्यूटर पर देखकर अपनी राय से सदन को अवगत करा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही ऑडियो-विजुअल माध्यम से विधानसभा का गौरवशाली इतिहास लोगों की जानकारी के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस पर काम चल रहा है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें