नवीन जिंदल ने बताया, आज सुबह करीब 6:43 पर उनको तीन ईमेल भेजे गए हैं। इन मेल में उदयपुर के कन्हैया लाल की गर्दन काटने का वीडियो अटैच है। नवीन जिंदल ने बताया ईमेल में धमकी दी गई है कि मेरी और मेरे परिवार की भी इसी तरह गर्दन काट दी जाएगी।
उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के बाद पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। इस बीच भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नवीन जिंदल को भी जान की धमकी मिली है। उन्हें ईमेल के माध्यम से धमकी दी गई है और उदयपुर घटना की तरह उनका भी सिर कलम करने की बात ईमेल में लिखी गई है।
नवीन जिंदल ने ट्विटर के माध्यम से खुद इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया, आज सुबह करीब 6:43 पर उनको तीन ईमेल भेजे गए हैं। इन मेल में उदयपुर के कन्हैया लाल की गर्दन काटने का वीडियो अटैच है। नवीन जिंदल ने बताया ईमेल में धमकी दी गई है कि मेरी और मेरे परिवार की भी इसी तरह गर्दन काट दी जाएगी। नवीन जिंदल ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।