फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल बोले- बीजेपी ने महाराष्ट्र और यूपी में कांग्रेस के दबाव में की 'कर्ज माफी'

Wed, 16 Aug 2017 03:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
rahul gandhi, congress - फोटो : ANI
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कर्नाटक पहुंचकर इंदिरा कैंटीन का उद्घघाटन किया और अपने संबोधन के दौरान बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने कांग्रेस के दबाव में आकर महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में किसानों की लोनमाफी की है। उन्होंने आगे पीएम मोदी की 15 अगस्त को लाल किले से दिए गए भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रेसीडेंट ने मुझे बाद में कहा कि उनकी स्पीच बेहद शार्ट थी। उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके भाषण अब छोटे होते जा रहे हैं क्योंकि उनके पास अब कुछ रह नहीं गया है । 
  BJP forced to do 'karza maafi' for farmers in Maharashtra and UP due to the pressure of Congress: Rahul Gandhi — ANI (@ANI) 16 August 2017
Congress President went to PM's speech at Red fort on Aug 15, she told me later that it was a very short speech: Rahul Gandhi pic.twitter.com/gzFgyx0kfA — ANI (@ANI) 16 August 2017 उन्होंने जम्मू- कश्मीर में फैली अराजकता के लिए पीएम मोदी को दोषी ठहराया है। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने एक महीने में जम्मू कश्मीर की शांति को पूरीतरह से भंग कर दिया है। हमारी सरकार ने जम्मू- कश्मीर में शांति कायम करने के लिए 10 साल कठिन परिश्रम किया है लेकिन बीजेपी सरकार ने महज एक महीने में वहां शांति भंग की है। इसके अलावा राहुल ने मोदी सरकार की विदेशी नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोदी सरकार आने के बाद मित्र देशों से संबंधों में खटास आई है। तीन साल में पहली बार रूस ने पाकिस्तान को हथियार बेंचे हैं। 
विज्ञापन

  All neighbours except Pak &China were our allies,but this has changed now. Nepal alienated,China building port in Sri Lanka; Rahul Gandhi — ANI (@ANI) 16 August 2017
For the first time Russia is selling arms to Pakistan, In last 3 years Modi Govt has created problems with friendly nations: Rahul Gandhi pic.twitter.com/MuCp8Q2W3V — ANI (@ANI) 16 August 2017
राहुल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को 15 अगस्त को नहीं बताया, कि बेरोजगारी की दर 8 वर्षों में सबसे अधिक है, उन्होंने सालाना दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था। जो वह पूरा नहीं कर सके।  The PM did not tell you on Aug 15, that the rate of unemployment is highest in 8 years, he had promised 2 cr jobs yearly: Rahul Gandhi pic.twitter.com/Ti2Rrk1kYW — ANI (@ANI) 16 August 2017 पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं सोनिया गांधी- समाज में नफरत फैलाने वाली ताकतों से मिलकर लड़ें
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस ने कर्नाटक में आज लोगों को सस्ता खाना मुहैया कराने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर इंदिरा कैंटीन की शुरुआत की है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बंगलूरू में इंदिरा कैंटीन का उद्घाटन किया। कांग्रेस ने अम्मा कैंटीन के तर्ज पर इंदिरा कैंटीन को शुरू किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें