फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव: भाजपा ने असम और बंगाल की एक-एक सीट पर घोषित किए उम्मीदवारों के नाम

Mon, 08 Mar 2021 06:59 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने असम और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से असम की डूम डूमा सीट पर रूपेश गौवाला को उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल की काशीपुर सीट पर भाजपा ने कमलाकांता हंसदा पर भरोसा जताया है। पार्टी के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से इन दोनों नामों की घोषणा की गई है।

विज्ञापन

 

बता दें कि इससे पहले भाजपा ने असम विधानसभा चुनाव 2021 के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची शुक्रवार शाम जारी कर दी थी। इसमें 70 प्रत्याशियों के नाम थे। तीनों चरणों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। 

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल माजुली सीट से चुनाव लड़ेंगे। यहां पहले चरण में मतदान होगा। इसी तरह राज्य के मंत्री डॉ. हेमंत बिस्वा सरमा जालुकबरी से प्रत्याशी बनाए गए हैं। यहां तीसरे चरण में मतदान होगा।   पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


असम में तीन चरणों में मतदान 

असम में तीन चरणों में मतदान होगा। इसकी शुरुआत 27 मार्च से होगी। 1 अप्रैल को दूसरा और 6 अप्रैल को तीसरे व अंतिम चरण का मतदान होगा। वहीं परिणाम दो मई को आएगा।

पश्चिम बंगाल में भी छह मार्च को भाजपा ने जारी की थी पहली सूची
पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस पहली सूची में 57 उम्मीदवारों के नाम हैं। बता दें कि शनिवार सुबह ही पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इसके संकेत भी दिए थे। नंदीग्राम सीट से मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से होगा। सुवेंदु पहले ममता के करीबी थे, वे दीदी को पटखने देने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। 

भाजपा की पहली सूची देखने के लिए इस खबर को पढ़ेंः  बंगाल चुनाव: 57 नामों की भाजपा की पहली सूची जारी, नंदीग्राम में ममता बनाम सुवेंदु अधिकारी 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें