अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को राज्य सरकार की महिला कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। इसके तहत इन्हें अपने बच्चे की देखभाल के लिए छह माह की छुट्टी मिलेगी। वहीं उन्होंने महिला केंद्रित कार्यक्रमों के लिए 37,188 करोड़ रुपये का अनुदान देने की भी घोषणा की।