फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, उत्तराखंड से दिनेश आर्या, जानें बंगाल से किसे मिला टिकट?

Sun, 04 Oct 2026 01:56 PM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, नई दिल्ली

सार

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक और उत्तराखंड से दिनेश आर्य को उम्मीदवार बनाया है। 16 अक्तूबर को 12 सीटों पर चुनाव होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश की 10 सीटें और एक-एक सीट उत्तराखंड व पश्चिम बंगाल की शामिल हैं।
विज्ञापन
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने किया उम्मीदवारों के नाम का एलान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक और उत्तराखंड से दिनेश आर्य को मैदान में उतारा है। दोनों नामों पर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मुहर लगाई है। राज्यसभा की 12 सीटों के लिए 16 अक्तूबर को चुनाव होना है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10, उत्तराखंड की एक सीट और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव शामिल है।
विज्ञापन


12 सीटों पर 16 अक्तूबर को होगा मुकाबला
राज्यसभा की इन सीटों के लिए 16 अक्तूबर को मतदान होगा। चुनाव का सबसे बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश से जुड़ा है, जहां 10 सीटों पर चुनाव होना है। वहीं उत्तराखंड की एक सीट के लिए भी चुनाव होगा। इन दोनों राज्यों के मौजूदा राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है।

बंगाल की सीट पर उपचुनाव
पश्चिम बंगाल में होने वाला चुनाव बाकी सीटों से थोड़ा अलग है। यहां एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। भाजपा ने इस सीट के लिए रुक्मिणी मल्लिक को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के इस फैसले को पश्चिम बंगाल की राजनीति में उसकी रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड से दिनेश आर्य पर भरोसा
उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने दिनेश आर्य के नाम का ऐलान किया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। अब चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ राजनीतिक हलचल भी बढ़ने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: 'महाराष्ट्र में एसआईआर पूरी तरह से रद्द हो': गर्जना मार्च में गरजे राज ठाकरे, बोले- बैलेट पेपर से हो चुनाव
विज्ञापन


चुनावी तस्वीर पर सबकी नजर
राज्यसभा चुनाव में अलग-अलग राज्यों की विधानसभा में दलों की संख्या के आधार पर उम्मीदवारों की जीत तय होती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राजनीतिक समीकरण इस चुनाव को खास बनाते हैं। भाजपा के उम्मीदवारों के एलान के बाद अब दूसरे दलों की ओर से उम्मीदवारों के नाम और उनकी रणनीति पर भी नजर रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें