फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकारिणी बैठक: धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- पीएम मोदी के पूर्वोदय की कल्पना साकार करेगा ओडिशा

Tue, 29 Jun 2021 09:01 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा भाजपा की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ओडिशा मोदी के पूर्व की परिकल्पना को साकार करने के साथ ही आत्मनिर्भर भारत अभियान में अग्रणी राज्य बनने के लिए कृतसंकल्पित है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस व इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा भाजपा की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के नतीजों से साफ है कि ओडिशा के लोगों का प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व पर अडिग विश्वास है।

विज्ञापन


ओडिशा मोदी के पूर्व की परिकल्पना को साकार करने के साथ ही आत्मनिर्भर भारत अभियान में अग्रणी राज्य बनने के लिए कृतसंकल्पित है।

कोरोना संकट में हर कार्यकर्ता ने दायित्व निभाया 
सोमवार को हुई कार्यकारिणी बैठक में प्रधान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ओडिशा भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व केवल एक सशक्त सामाजिक और राजनीतिक संगठन तैयार करना ही नहीं है बल्कि अपने राज्य समेत देश के 130 करोड़ से अधिक देशवासियों के जीवन में सामाजिक और आर्थिक बदलाव के नए आयाम स्थापित करना भी है।

'सेवा ही संगठन' का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता कार्य समाज सेवा है। गर्व है कि कोरोना संकट के दौरान भाजपा के हर कार्यकर्ता ने समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें