फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: नीति आयोग की बैठक में शामिल न होने पर भाजपा ने सिद्धारमैया को घेरा, कहा- वे कर्नाटक का विकास नहीं चाहते

Sun, 25 May 2025 12:39 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

नई दिल्ली में शनिवार को हुई नीति आयोग की बैठक में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया शामिल नहीं हुए थे। इस पर कर्नाटक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि सिद्धारमैया कर्नाटक का विकास नहीं चाहते हैं। उनके लिए कुर्सी से चिपके रहना ज्यादा जरूरी है। 
विज्ञापन
बीवाई विजयेंद्र, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष / सिद्धारमैया, मुख्यमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली में शनिवार को हुई नीति आयोग की बैठक में शामिल न होने पर भाजपा ने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया पर हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि सिद्धारमैया कर्नाटक का विकास नहीं चाहते हैं। उनके लिए कुर्सी से चिपके रहना ज्यादा जरूरी है।  कर्नाटक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने नीति आयोग की बैठक से मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति को उन अवसरों से जानबूझकर पीछे हटना बताया, जो कर्नाटक के भविष्य को आकार दे सकते थे। 
विज्ञापन


विजयेंद्र ने एक्स पर लिखा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार अपने विकास कार्यों की कमी को छिपाने में असमर्थ है और वह केंद्र पर बकाया राशि का राग अलाप रही है, मानो दिल्ली पर आरोप लगाने से उसकी विफलताएं छिप जाएंगी। लेकिन शासन केवल दोषारोपण और शिकायत करना नहीं है। यह लोगों के सहयोग और प्रतिबद्धता पर आधारित साझा जिम्मेदारी है। 

ये भी पढ़ें: भाजपा सांसद के बयान को लेकर बिफरी कांग्रेस, कहा- माफी मांगें पीएम मोदी, जांगड़ा को बर्खास्त करें
विज्ञापन


विजयेंद्र ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 में विकसित भारत के साझा दृष्टिकोण को आकार देने के लिए 10वीं नीति आयोग शासी परिषद के लिए प्रत्येक मुख्यमंत्री को आमंत्रित करते हैं, तो मुख्यमंत्री सिद्धारमैया उसमें शामिल नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक नेता का एक बैठक में अनुपस्थित रहना नहीं है, यह उन अवसरों से जानबूझकर पीछे हटना है जो कर्नाटक के भविष्य को आकार दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी से चिपके रहने के लिए लोगों के उत्थान की बजाय अपने हाईकमान को खुश करने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। वह प्रगति से ऊपर राजनीति को प्राथमिकता दे रहे हैं। लेकिन क्या सच्चा शासन कभी सफल हो सकता है जब राजनीति को लोगों से अधिक प्राथमिकता दी जाती है? कर्नाटक इससे बेहतर का हकदार है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी बोले- 'ऑपरेशन सिंदूर' बदलते भारत की तस्वीर; आतंकवाद को खत्म करना हमारा संकल्प

सीएम ने दिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम का हवाला
सूत्रों ने बताया कि सीएम सिद्धारमैया ने बैठक का बहिष्कार करने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वह राज्य में एक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के चलते बैठक में शामिल नहीं हुए। उन्होंने अपना भाषण परिषद में पढ़ने के लिए भेजा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें