भाजपा ने पार्टी की महिला सांसदों की पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह फैसला पश्चिम बंगाल में हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और हिंसा के दौरान राज्य में महिलाओं के खिलाफ किए गए कथित अत्याचारों पर एक रिपोर्ट सौंपने के मकसद से किया गया है।