ठाणे में AIMIM पार्षद सहर शेख के विजय भाषण को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। जहां अब भाजपा ने इसे साम्प्रदायिक तनाव भड़काने वाला बताते हुए पुलिस में शिकायत की। आइए जानते है कि सहर शेख ने क्या कहा था?
ठाणे में AIMIM की नई निर्वाचित पार्षद सहर शेख के द्वारा दी गई उत्तेजक बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। मामले में अब भाजपा ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। यह पूरा मामला तभी का है जब शेख ने ठाणे निगम चुनाव में जीत के बाद अपने विजय भाषण में कहा था कि अगले पांच साल में मुंब्रा का हर उम्मीदवार AIMIM का होगा। मुंब्रा पूरी तरह हरे रंग में रंगा जाएगा। ऐसे में अब भाजपा ने शेख के बयान से कड़ी आपत्ति जताई है।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: बांग्लादेश अपनी हठ पर कायम, आईसीसी की बात नहीं मानी; भारत में विश्व कप नहीं खेलने पर अड़े
ठाणे में AIMIM का प्रदर्शन
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में हुए नगर निकाय चुनाव में AIMIM के प्रदर्शन के बाद और शेख के हालिया जीत के बाद यह बयान विवाद का केंद्र बन गया है। AIMIM ने ठाणे निगम चुनाव में 131 सीटों में से 5 सीटें जीतकर कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) को पीछे छोड़ दिया था। इस मामले से इलाके में साम्प्रदायिक माहौल और कानून-व्यवस्था की चिंता बढ़ गई है और पुलिस ने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
अन्य वीडियो