फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फेयर एंड लवली' बयान, भाजपा ने की शिकायत

सार

  • राहुल गांधी का बयान
  • बीजेपी ने बनाया मुद्दा
  • फेयर एंड लवली योजना का कमाल
  • चोरों को बचाने की कोशिश
विज्ञापन
`RAHUL GANDHI - फोटो : RAHUL GANDHI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 'फेयर एंड लवली' वाले टिप्पणी को मुद्दा बनाकर भाजपा ने लोकसभा अध्यक्ष से इसकी शिकायत की है। राहुल ने बुधवार को कालाधन वापस लाने की नई योजना पर लोकसभा में यह बयान दिया था।
विज्ञापन


सरकार के इस पहल के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार जल्द ही सदन में 'रंगभेद' के मुद्दे पर प्रस्ताव ला सकती है। बुधवार को लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने सरकार के कालाधन वापस लाने के तरीके पर सवाल उठाते हुए उसे 'फेयर एंड लवली योजना' बताया था। राहुल के इसी बयान को मुद्दा बनाकर सरकार उन्हें घेरने की कोशिश करेगी। इस मुद्दे पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी पर हमला किया था।
विज्ञापन

मोदी ने दिया था करारा जवाब

narenarendra modindra modi - फोटो : narendra mnarendra modiodi
दरअसल यह पूरा मामला उस वक्त गर्माया जब राहुल गांधी ने कालाधन के मुद्दे पर सरकार की नई योजना की आलोचना की। इस नई योजना के तहत कोई भी व्यक्ति सरकार को अपने कालेधन की एक निश्चित राशि लौटाकर उसे सफेद धन में बदल सकता है। इसके लिए कालाधन रखने वाले उस व्यक्ति पर कोई कार्रवाई भी नहीं की जाएगी।

इसी योजना के तरह राहुल ने सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा, 'सरकार एक नई 'फेयर एंड लवली' योजना लेकर आई है जिसके तहत कालाधन रखने वाले चोरों को यह मौका दिया जा रहा है कि वे अपना धन सफेद कर सकें। सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं करेगी।'

उनके इसी बयान पर सरकार को ऐतराज है जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से की। मंगलवार 8 मार्च को जब सदन की कार्यवाही शुरू होगी उसी दौरान सरकार 'रंगभेद' के मामले में प्रस्ताव ला सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें