भाजपा बंगाल फतह की तैयारी में लग गई है। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने इसके लिए बड़ी योजना बनाई है। बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने बीते दुनों कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश में विधानसभा चुनाव समाप्त होने तक प्रत्येक महीने राज्य का दौरा करेंगे।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं। भाजपा के दोनों नेता चुनाव से पहले हर महीने पार्टी संगठन का जायजा लेने के लिए अलग-अलग राज्य का दौरा करेंगे। भाजपा का मानना है कि दोनों नेताओं के नियमित दौरों से पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा।