भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है जो अपनी विचारधारा के अनुरूप है और इसके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। उन्होंने कहा, हम 18 करोड़ सदस्यों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि केरल आतंकवाद और अराजक तत्वों का गढ़ बनता जा रहा है। गया है। जहां जिदंगी सुरक्षित नहीं है और आम आदमी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। सांप्रदायिक तनाव बढ़ रहा है और वामपंथी सरकार का अपराधियों को मौन समर्थन राज्य प्रायोजित अराजकता के अलावा और कुछ नहीं है।
विज्ञापन
राज्य के थायकॉड में भाजपा भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन का समारोह आयोजित किया गया था। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है जो अपनी विचारधारा के अनुरूप है और इसके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं।
कौदियार में बूथ अध्यक्ष और बूथ प्रभारियों की जिला स्तरीय बैठक में नड्डा ने कहा, हम 18 करोड़ सदस्यों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं। भारत में हम एकमात्र विचारधारा आधारित पार्टी हैं। ..हमारी आर्थिक नीतियां गरीब, किसान, महिला, युवा समर्थक हैं।