फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, पीएम मोदी और अमित शाह मौजूद

Sun, 29 Sep 2019 05:53 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी और अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पार्टी मुख्यालय में जारी है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। 

विज्ञापन

 




बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधनसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर आज चर्चा हो सकती है। महाराष्ट्र में अबतक भाजपा और शिवसेना में सीटों का औपचारिक एलान नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक दोनों पार्टियों के बीच हुए गठबंधन में शिवसेना 126 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं, भाजपा 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

विज्ञापन


हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है। 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा और 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्तूबर को चुनाव होने वाले हैं। हरियाणा में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है जबकि महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार है। महाराष्ट्र में अभी भाजपा और शिवसेना के बीच सीटों के बंटवारे का औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


दोनों राज्यों में मतगणना 24 अक्तूबर को होगी। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख चार अक्तूबर को होगी और नामांकन वापस लेने की तारीख सात अक्तूबर होगी। हरियाणा में हाल ही में भाजपा में पहलवान योगेश्वर दत्त और भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह शामिल हुए हैं। ऐसी संभावना है कि इन्हें चुनाव में उतारा जाए। भाजपा में हाल ही में शामिल होने वालों में बबीता फोगाट भी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें