फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: भाजपा CEC की बैठक में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ पर मंथन; PM मोदी-जेपी नड्डा और अमित शाह की मौजूदगी में चर्चा

Thu, 17 Aug 2023 01:00 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आने वाले महीनों में देश के पांच राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं। भाजपा केवल मध्य प्रदेश में सत्ता में है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, जबकि तेलंगाना में बीआरएस सत्ता में है।भाजपा के तमाम नेता इन राज्यों का दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा सीईसी की बैठक। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार को नई दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में आयोजित हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए। देर रात तक चली इस बैठक में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की चुनाव तैयारियों का जायजा लिया गया। साथ ही सीईसी सदस्यों ने अन्य राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की तैयारियों की भी समीक्षा की। 

विज्ञापन

  बैठक में सीईसी सदस्यों के साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी शामिल हुए। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़  के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही राज्य की कुल 90 विधानसभा सीटों पर सिलसिलेवार चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ को लेकर करीब दो घंटे तक पदाधिकारियों ने मंथन किया। इसके बाद मध्यप्रदेश पर भी चर्चा की गई। बैठक करे दौरान पार्टी आलाकमान ने मध्य प्रदेश के संदर्भ में विशेष रूप से कमजोर सीटों पर मंथन किया। इस दौरान राज्य में भाजपा के अभियान पर भी बात की गई।
 
भाजपा ने शुरू की तैयारी
दरअसल, आने वाले महीनों में देश के पांच राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं। भाजपा केवल मध्य प्रदेश में सत्ता में है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, जबकि तेलंगाना में बीआरएस सत्ता में है।भाजपा के तमाम नेता इन राज्यों का दौरा कर रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा किया था। मध्यप्रदेश के सागर में उन्होंने संत रविदास मंदिर की आधारशिला रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य परियोजनाओं की भी सौगात दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें