फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदीबेन के उत्तराधिकारी पर भाजपा में महामंथन

Wed, 03 Aug 2016 04:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आनंदीबेन पटेल।
विज्ञापन
गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे की पेशकश के एक दिन बाद भाजपा में उनके उत्तराधिकारी के नाम पर मंथन का दौर शुरू हो गया है। बुधवार की सुबह होने वाली भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक में नए चेहरे पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन


इस बैठक में सबसे पहले आनंदीबेन के इस्तीफे को स्वीकार किया जाएगा। बृहस्पतिवार को विधायक दल की बैठक में भाजपा आलाकमान के निर्णय से विधायकों को अवगत कराते हुए उनकी सहमति ली जाएगी। संसदीय बोर्ड की बैठक गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पाकिस्तान रवाना होने से पहले बुलाई गई है।

इस सिलसिले में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने संगठन महासचिव रामलाल से चर्चा की। पार्टी नेतृत्व ने राज्य के प्रभारी दिनेश शर्मा को बुधवार को गुजरात पहुंचने का निर्देश दिया है, जबकि बृहस्पतिवार को पारिवारिक कार्यक्रम में शिरकत करने गुजरात जा रहे शाह भी हालात की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


फिलहाल इस पद की दौर में गुजरात सरकार में मंत्री नितिन पटेल, प्रदेश अध्यक्ष विजय रुपाणी और विधानसभा अध्यक्ष गणपत बसावा का नाम लिया जा रहा है। गौरतलब है कि आनंदीबेन ने सोमवार को फेसबुक पोस्ट के जरिए इस्तीफे की पेशकश की थी। 

इस बीच आनंदीबेन के उत्तराधिकारी पर मंगलवार को सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। पार्टी सूत्रों का कहना था कि दरअसल गुजरात में चुनौती दलितों और पटेलों की नाराजगी दूर करने की है।

यह देखना दिलचस्प होगा चुनौती से पार पाने की जिम्मेदारी पीएम मोदी पटेल चेहरे को देंगे या फिर दलित चेहरे को। आदिवासी चेहरे के रूप में उनके पास विधानसभा अध्यक्ष बसावा का विकल्प होगा।

हालांकि, लीक और परंपरागत राजनीति से परहेज रखने वाले पीएम मोदी किसी तीसरे नेता को भी यह जिम्मेदारी दे सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो प्रदेश अध्यक्ष और शाह की पसंद विजय रुपाणी की लॉटरी निकल सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें