फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी ने कॉडर से कहा, बूथ लूटने वाले को सीने में गोली मारो

Wed, 27 Mar 2019 04:05 AM IST
Avdhesh Kumar भाषा, कोलकाता
विज्ञापन
ईवीएम
विज्ञापन
भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के वरिष्ठ नेता शायंतन बसु के दिये उस बयान ने मंगलवार को विवाद का रूप धारण कर लिया जिसमें उन्होंने अपने पार्टी कॉडर से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जो भी बूथ लूटने की कोशिश करे, उसे गोली मार दी जाए। 
विज्ञापन


बसु ने बशीरहाट में आयोजित एक रैली में कहा, ‘‘अगर आप देखते हैं कि गुंडे बूथ लूटने का प्रयास कर रहे हैं, तो उन्हें गोली मार देना। निशाना पैरों की तरफ नहीं हो, सीने में गोली दागी जाए।’’ भाजपा की राज्य इकाई में महासचिव बसु को पार्टी ने बशीरहाट संसदीय सीट से टिकट दिया है। 

सत्तारूढ़ तृणूल कांग्रेस के नेता और मंत्री ज्योतिप्रियो मल्लिक ने इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि पार्टी इसकी शिकायत चुनाव आयोग में करेगी और उनसे इसके खिलाफ कदम उठाने का आग्रह करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें