फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP उम्मीदवार पहले बोला- वोट के बदले बीफ दूंगा, फिर दी ये सफाई

Sun, 02 Apr 2017 04:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
विज्ञापन
- फोटो : indianexpress
विज्ञापन
केरल के मल्लापुर्रम लोकसभा उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार एन श्रीप्रकाश ने रविवार को वोटरों को बीफ मुहैया कराने की बात वोट मांगे तो निशाने पर आ गए। कुछ ही घंटों में श्रीप्रकाश ने इस मामले सफाई भी पेश कर दी। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में ही साफ बूचड़खाने चलेंगे और बीफ मुहैया कराएगा जाएगा।
विज्ञापन

 
जहां एक तरफ गुजरात में गौ हत्या को लेकर भाजपा सरकार ने कानून बनाया है तो वहीं दूसरी तरफ केरल में भाजपा के ही एक उम्मीदवार ने वोट के बदले बीफ देने को कहा है। 

श्रीप्रकाश ने इससे पहले कहा था कि वह अपने लोकसभा क्षेत्र में अच्छे बीफ की सप्लाई करवाना सुरक्षित करेंगे। श्रीप्रकाश ने कहा- 'यदि मैं चुना जाता हूं तो मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करूंगा की मेरे लोकसभा क्षेत्र में मौजूद बूचड़खानों में अच्छा बीफ उपलब्ध हो।'
विज्ञापन
Within limits of law I will ensure clean slaughter houses and ensure beef: N.Sree Prakash,BJP candidate for Mallapuram bypoll #Kerala pic.twitter.com/xgv6lRiwJT — ANI (@ANI_news) April 2, 2017


उन्होंने रिपोर्टरों से बात करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने गाय बूचड़खानों को बंद करवाया। श्रीप्रकाश ने कहा कि केवल उन्हीं राज्यों में बीफ पर प्रतिबंध होना चाहिए जिनमें गौ हत्या पर प्रतिबंध है। गौरतलब है कि केरला उन कुछ राज्यों में से है जहां बीफ पर प्रतिबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें