फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: 'तमिलनाडु में भाजपा नहीं जीत सकती, एआईएडीएमके का सफाया होगा', डिप्टी सीएम उदयनिधि का बयान

Wed, 01 Apr 2026 11:57 AM IST
Nitin Gautam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन - फोटो : X@Udhaystalin
विज्ञापन
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी, तमिलनाडु में जीत हासिल नहीं कर सकती और उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से सत्ता में वापसी करेगी। चेन्नई के पास जोलारपेट्टई में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की जनता उनकी टीम को दोबारा मौका देगी।
विज्ञापन


उदयनिधि ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) का पूरी तरह सफाया होना चाहिए और फासीवादी भाजपा को तमिलनाडु में प्रवेश की अनुमति न दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार चुनावी वादों को पूरा करने में सफल रही है, इसी कारण वे जनता के बीच आत्मविश्वास के साथ जा सकते हैं। उपमुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि उनकी सरकार आगे भी और अधिक वादों को पूरा करेगी और जनता का समर्थन उन्हें फिर से मिलेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें