फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरातः बीजेपी ने तय किया 150 का टारगेट, समय से पहले हो सकते हैं चुनाव

Mon, 20 Mar 2017 02:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा को यूपी और उत्तराखंड में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद राजनीतिक हलकों में ऐसी अटकलें हैं कि पार्टी गुजरात में विधानसभा चुनाव समय से पहले कराने का दांव खेल सकती है। मिड डे की खबर के मुताबिक बीजेपी ने गुजरात के लिए मिशन 150 का लक्ष्य तय किया है। 
विज्ञापन


आधिकारिक तौर पर भले ही भाजपा ऐेसी किसी संभावना से इनकार कर रही हो लेकिन पार्टी और विपक्ष के कुछ नेताओं का मानना है कि गुजरात में ऐसा हो सकता है। राज्य में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन चर्चा है कि यहां जुलाई अथवा सितंबर में चुनाव कराए जा सकते हैं। 

यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद गुजरात में समयपूर्व चुनाव कराए जाने की संभावना के सवाल पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा, पार्टी को पांच साल के लिए जनादेश मिला है और सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। राज्य में चुनाव दिसंबर में ही होंगे।
विज्ञापन


हालांकि भाजपा सूत्रों का कहना है कि गुजरात की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए कुछ भी संभव है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अपने गृह राज्य में चुनाव जीतना पीएम नरेंद्र मोदी के लिए काफी अहम होगा। चुनाव को लेकर कोई भी फैसला पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें