भाजपा की तरफ से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करारा हमला बोला गया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें राहुल गांधी भगवान राम पर टिप्पणी करते दिख रहे हैं। वहीं भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस को राष्ट्रद्रोही के साथ राम द्रोही भी करार दिया है।
भाजपा ने कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया है। जिसके शुरुआत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भगवान राम पर टिप्पणी करते हुए सुने जा सकते हैं। इसके बाद भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला राहुल गांधी और कांग्रेस पर कई आरोप लगाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
'राष्ट्रद्रोही कांग्रेस अब राम द्रोह पर उतारू'
इसके साथ भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पोस्ट में लिखा- राष्ट्र द्रोही कांग्रेस, अब राम द्रोही कांग्रेस, राहुल गांधी कहते हैं कि प्रभु राम पौराणिक या काल्पनिक हैं। इस तरह और क्यों उन्होंने राम मंदिर का विरोध किया और प्रभु राम के अस्तित्व पर भी संदेह जताया…