फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Caste Census: कर्नाटक में दोबारा जातिगत जनगणना कराने पर भाजपा हमलावर, कहा- कांग्रेस ने OBC को हमेशा धोखा दिया

Mon, 16 Jun 2025 07:55 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार ने जनगणना के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के साथ आजादी के बाद पहली बार जातीय जनगणना का रास्ता साफ हो गया है। अब पूरे देश में मार्च 2027 की रेफरेंस डेट से जातीय जनगणना कराई जाएगी। इस बीच भाजपा ने जातिगत जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोला।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव। - फोटो : एक्स/@BJPLive
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के दोबारा जातिगत जनगणना कराने पर भाजपा ने हमला बोला है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के साथ धोखा किया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि  पिछली गणना पर 165 करोड़ रुपये से अधिक सार्वजनिक धन खर्च हुआ। दोबारा जनगणना कराने पर जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सामाजिक न्याय का ढोंग सिर्फ चुनावी उद्देश्यों के लिए सामाजिक विभाजन के लिए करती है।
विज्ञापन


भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने कहा कि इस देश में ओबीसी समाज के साथ कांग्रेस ने हमेशा धोखा किया है। अगर कांग्रेस के मन में कभी सच्चाई रही होती, तो काका कालेलकर कमीशन की रिपोर्ट आने के बाद कांग्रेस ने कोई दूसरा कमीशन ही नहीं बनाया। देश से जब कांग्रेस की सत्ता गई तब मंडल कमीशन को बनाया।

ये भी पढ़ें: अब हर शनिवार को खुली सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री; एमटेक समूह की पूर्व अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता पार्टी के जाने के बाद भी मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू नहीं हुई। जब देश से दोबारा कांग्रेस की सत्ता गई, तब मंडल कमीशन लागू हुआ।  मंडल आयोग वैधानिकता को सर्वोच्च न्यायालय ने जब स्वीकार किया, तो ओबीसी कमीशन को दंतविहीन बनाने का काम कांग्रेस ने किया।  2014 में जब देश से कांग्रेस की सत्ता गई और नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने तब ओबीसी आयोग को सांविधानिक दर्जा मिला।

जातिगत जनगणना में तेलंगाना मॉडल अपनाने की कांग्रेस की मांग पर भूपेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में इस मॉडल को क्यों नहीं अपनाया? उन्होंने कहा कि कांग्रेस के आंतरिक विरोधाभास उजागर हो गए हैं और यह पार्टी सामाजिक न्याय को लेकर वास्तविक प्रतिबद्धता नहीं रखती, बल्कि चुनावी लाभ के लिए ऐसे राजनीतिक हथकंडे अपनाती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एफएटीएफ ने की पहलगाम हमले की निंदा, आतंकी फंडिंग रोकने को लेकर कही ये बड़ी बात

उन्होंने राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से भी माफी की मांग की। उन्होंने लालू यादव के जन्मदिन पर दलित आइकन भीमराव आंबेडकर की तस्वीर को उनके पैरों के पास रखने का आरोप लगाया। यादव ने आरोप लगाया कि लालू के शासनकाल में अति पिछड़ा वर्ग और दलितों के साथ सबसे अधिक अन्याय हुआ। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस का रिसर्वे एक पॉलिटिकल कवर है। जो कांग्रेस, समाज के कुछ लोगों को भरमाने के लिए और कुछ को तुष्टिकरण की राजनीति में लाने के लिए कर रही है।  जितनी आबादी-उतना हक, राहुल गांधी का ये झूठा नारा है। हक तो सिर्फ एक परिवार का है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें