फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले यशस्वी नहीं पूरी कर पाए पिता की चाहत, कांवड़ यात्रा का नहीं मिला फल

Sat, 15 Jul 2023 11:00 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बेटे के शतक के बाद यशस्वी के पिता भूपेंद्र कावड़ यात्रा पर निकल गए। उनकी मन्नत थी कि बेटा पहले ही मैच में दोहरा शतक लगाए। हालांकि, उनकी यह चाहत पूरी नहीं हुई, लेकिन 171 रन बनाने के साथ यशस्वी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किया। 
 
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यशस्वी के पिता भूपेंद्र जायसवाल अपने बेटे के शतक के बाद कावड़ यात्रा के लिए निकल गए हैं। उन्होंने कहा कि वह भगवान शंकर से मांगेगे कि उनका बेटा दोहरा शतक लगाए। यशस्वी का जन्म उत्तर प्रदेश के भदोही में हुआ था लेकिन वह मुंबई के लिए खेलते हैं। हालांकि, उनके माता-पिता भदोही में ही रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूपेंद्र जायसवाल ने कहा, 'हमें बहुत खुशी हुई। मैं चाहता हूं कि बेटा दोहरा शतक लगाए। भगवान शंकर से यही मांगूगा कि बेटा दोहरा शतक लगाए और उसकी मेहनत सफल हो जाए।' हालांकि, भूपेंद्र की मन्नत पूरी नहीं हुई, क्योंकि यशस्वी जायसवाल 171 रन के स्कोर पर आउट हो गए। उन्हें अल्जारी जोसेफ ने विकेटकीपर जोशुआ डी सिल्वा के हाथों कैच कराया। उनके शतक की मदद से भारत ने मैच को पारी और 141 रन के अंतर से जीत लिया।
विज्ञापन


यशस्वी भले ही दोहरे शतक से चूक गए हों और अपने पिता की इच्छा पूरी नहीं कर पाए हों, लेकिन उन्होंने इस पारी में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 387 गेंदों का सामना करते हुए यशस्वी ने 16 चौके और एक छक्का लगाया। वह डेब्यू टेस्ट में भारत के लिए तीसरी बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में शिखर धवन और रोहित शर्मा उनसे आगे हैं। धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में मोहाली के मैदान पर 187 रन बनाए थे। वहीं, रोहित ने 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 177 रन की पारी खेली थी।

यशस्वी ने इस मैच में रोहित के साथ पहले विकेट के लिए 229 रन और विराट के साथ तीसरे विकेट के लिए 110 रन जोड़े। अपने पहले टेस्ट में दो शतकीय साझेदारी करने वाले वह पहले बल्लेबाज हैं। विदेशी जमीन में डेब्यू करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में यशस्वी ने सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया। गांगुली ने 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में डेब्यू करते हुए 131 रन बनाए थे। जायसवाल डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें