गुजरात की भाजपा सरकार ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल को राज्य वक्फ बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया है। पटेल बोर्ड के नवनियुक्त 10 सदस्यों में शामिल हैं।
राज्य के विधि विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर नियुक्त किए गए लोगों के नाम घोषित किए। अहमद पटेल के अलावा कांग्रेस विधायक मोहम्मद जावेद पीरजादा को भी सदस्य नियुक्त किया गया है।
बता दें कि
वक्फ बोर्ड मुस्लिमों से संबंधित धार्मिक या खैराती संपत्तियों की देखभाल करता है। विधि विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि बोर्ड के पिछले सदस्यों और बोर्ड के चेयरमैन एआई सैयद का कार्यकाल काफी पहले समाप्त हो गया था। वक्फ एक्ट 1995 के अनुसार नए सदस्य अपने बीच से नए चेयरमैन का चुनाव करते हैं।