फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने बिहार और कर्नाटक में आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Sat, 03 Oct 2020 09:02 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को बिहार और कर्नाटक में आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


 

भाजपा मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बिहार और कर्नाटक में होने वाले आगामी विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2020 के लिए निम्म नामों पर स्वीकृति प्रदान की गई है।
 
बिहार कोसी स्नातक एनके यादव
बिहार पटना शिक्षक नवल किशोर यादव
बिहार दरभंगा शिक्षक सुरेश राय
बिहार तिरहुत शिक्षक नरेंद्र सिंह
बिहार सारन शिक्षक चंद्रमा सिंह
कर्नाटक साउथ-ईस्ट स्नातक चिदानंद एम गौड़ा
कर्नाटक वेस्ट स्नातक एसवी संकानुरू
कर्नाटक नॉर्थ ईस्ट शिक्षक शशील जी नमोशी
कर्नाटक बंगलूरू शिक्षक पुट्टण्णा
विज्ञापन


बता दें कि पिछले शुक्रवार (25 सितंबर) को चुनाव आयोग ने बिहार में दो वर्षों के लिए बिहार विधान परिषद के आठ सीटों के लिए भी चुनाव की घोषणा की थी। इन आठ सीटों में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं। बिहार में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। 

दरअसल, बिहार विधान परिषद की चार शिक्षक और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुने जाने वाले विधान पार्षदों का कार्यकाल छह मई, 2020 को समाप्त हो गया था। छह मई, 2020 से ये आठ सीटें खाली हैं। 


इन सीटों पर होना है चुनाव
पटना, दरभंगा और तिरहुत में शिक्षक और स्नातक दोनों कोटे से चुनाव होने हैं। वहीं, कोसी में सिर्फ स्नातक कोटे का चुनाव होगा और सारण में शिक्षक कोटे पर चुनाव होगा।

इससे पहले इन सीटों पर शिक्षक कोटे से केदारनाथ पांडेय, सारण, डॉ मदन मोहन झा, दरभंगा, संजय कुमार सिंह, तिरहुत और प्रो. नवल किशोर यादव पटना निर्वाचन क्षेत्र से पार्षद थे। वहीं स्नातक कोटे से सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार, पटना से, दिलीप कुमार चौधरी, दरभंगा, डॉ. एन के यादव, कोसी और देवेशचंद्र ठाकुर तिरहुत निर्वाचन क्षेत्र से पार्षद थे। लेकिन छह मई को इन सभी के सेवानिवृत्त होने के बाद ये आठ सीटें खाली हो गई थीं।

चुनाव आयोग द्वारा तय किए गए कार्यक्रम
  • चुनाव से संबंधित अधिसूचना जारी करने की तिथि-  28 सितंबर, सोमवार
  • नामांकन करने की अंतिम तिथि-  पांच अक्तूबर, सोमवार
  • नामांकन की जांच की तिथि-  छह अक्तूबर, मंगलवार
  • प्रत्याशियों द्वारा नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि-  आठ अक्तूबर, गुरुवार
  • मतदान की तिथि- 22 अक्तूबर, गुरुवार
  • मतदान का समय- सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक
  • मतगणना कि तिथि- 12 नवंबर, गुरुवार
  • तय तिथि जिससे पहले चुनाव प्रक्रिया पूरा हो जाएगा- 14 नवंबर, शनिवार
विज्ञापन

   
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें