फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनावः हुकुम सिंह की बेटी होंगी कैराना से BJP उम्मीदवार, 4 विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित

Tue, 08 May 2018 05:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Mriganka-singh
विज्ञापन
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले कोई भी चुनाव अब किसी भी पार्टी के लिए लिटमस पेपर साबित होंगे। उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित कैराना लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। वहीं झारखंड, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की एक-एक विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। बीजेपी ने कैराना लोकसभा सीट समेत चार राज्यों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 
विज्ञापन


लोकसभा सीट कैराना से सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह मैदान में होंगी वहीं चार राज्यों में होने वाले विधानसभा सीटों में झारखंड के गोमिया से माधव लाल सिंह, उत्तराखंड के थराली से मुन्नी देवी, उत्तर प्रदेश के नूरपुर से अवनी सिंह और पश्चिम बंगाल के माहेशतला से सुजीत घोष चुनाव मैदान में होंगे।
 
बता दें कि चुनाव आयोग ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश की कैराना सहित चार लोकसभा सीटों और विभिन्न राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर 28 मई को मतदान और 31 मई को मतगणना कराने का एलान किया। कैराना लोकसभा सीट के लिए मैदान में उतरी मृगांका सिंह अपने पिता हुकुम सिंह के निधन के बाद खाली हुई सीट पर चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन


बता दें कि कैराना तब चर्चा में आया था जब सांसद हुकुम सिंह ने कहा था कि मुसलमानों के दबाव में हिन्दू इस क्षेत्र से पलायान कर रहे हैं। हालांकि बाद में उन्होंने वे अपने बयान से पलट गए और कहा था कि पलायन की वजह गुंडागर्दी है ना कि हिन्दू-मुसलमानों के झगड़े के कारण।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें