फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की अपने 100 उम्मीदवारों की सूची

Fri, 22 Mar 2019 12:06 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
BJP Logo
विज्ञापन
भाजपा ने ओडिशा में 147 विधानसभा सीटों में से 100 सीटों पर बृहस्पतिवार को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। साथ में 10 लोकसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है।
विज्ञापन


पार्टी ने 2014 में बीजद के टिकट पर चुनाव जीतने वाले बालभद्र माझी और बैजयंत पांडा को अपना उम्मीदवार बनाया है। ये दोनों नेता इस महीने के शुरू में भगवा दल में शामिल हुए थे। पांडा को केंद्रपाड़ा से टिकट दिया गया है तो माझी नबरंगपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

इसके अलावा पार्टी ने केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुअल ओराम को सुरंदगढ़ लोकसभा सीट से फिर से टिकट दिया है। ओडिशा में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव एक साथ चार चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन


भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की नई दिल्ली में हुई बैठक के बाद पार्टी ने सूची जारी की। पार्टी ने ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। भाजपा ने उन कई उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है जो मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद या कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें