फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में बीजेपी के सामने नई चुनौती, 60 सीटों पर शिवसेना से होगा मुुकाबला

Mon, 02 Apr 2018 08:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
sanjay raut - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अगले महीने होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में करीब 60 सीटों पर शिवसेना गठबंधन सहयोगी दल भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेगी। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को संवादाता सम्मेलन में यह बात कही। इससे पहले शिवसेना ने गुजरात, गोवा और उत्तर प्रदेश चुनाव में भी पिछले साल अपने उम्मीदवार भाजपा के खिलाफ उतारे थे। 

विज्ञापन


राउत ने बताया, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि पार्टी अकेले स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने जा रही है। इसलिए कर्नाटक में भी हमने अकेले जाने का फैसला किया है। हम करीब 50 से 60 सीट पर लड़ेंगे, लेकिन महाराष्ट्र एकीकरण समिति को समर्थन देंगे। यह संगठन महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच के विवादित क्षेत्र में रहने वाले लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। 

दरअसल महाराष्ट्र, कर्नाटक के अंतर्गत आने वाले बेलगाम, कारवार में आने वाले करीब 800 गांवों को अपना मानता है। महाराष्ट्र का दावा है कि इन इलाकों में मराठी भाषा बोलने वाले लोगों का प्रभुत्व है। ऐसे में शिवसेना और बीजेपी के बीच इन इलाकों में दिलचस्प मुकाबला भी देखने को मिल सकता है। राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देनेन्द्र फडणवीस से इन इलाकों में बीजेपी के लिए प्रचार नहीं करने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें