फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: 'कर्नाटक में करोड़ों रुपये की जमीन बेहद कम दाम में गांधी परिवार को दी गई', भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा आरोप

Wed, 18 Feb 2026 02:22 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

भाजपा ने कर्नाटक में जमीन घोटाला होने का दावा किया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि करोड़ों रुपये के सरकारी प्लॉट निजी संपत्ति में बदलकर गांधी परिवार को दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन
राहुल गांधी और सिद्धारमैया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार पर एक और जमीन घोटाला करने का आरोप लगाया गया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक में करोड़ों रुपये के नगर निगम के प्लॉट बेहद कम दाम पर कांग्रेस भवन ट्रस्ट को दे दिए गए हैं। भाजपा नेता और पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये आरोप लगाए। 
विज्ञापन


भाजपा ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
  • गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की पर्याय है, गांधी परिवार सिर्फ और सिर्फ सरकारी संपत्ति को हड़पने की कोशिश करता है, जैसा कि हमने नेशनल हेराल्ड केस में देखा है, इसलिए कांग्रेस को 'हड़पू परिवार' कहा जाए, तो यह गलत नहीं होगा। 
  • नेशनल हेराल्ड केस में हमने देखा था कि कांग्रेस ने किस तरह से सरकारी संपत्ति को अपनी निजी संपत्ति बना लिया। इसी तरह रॉबर्ट वाड्रा, किसानों की जमीन हड़पकर उस पर निजी व्यवसाय करते हैं। 
  • भाजपा नेता ने कहा, कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार का सरकारी जमीन से जो प्यार है, वह इस हद तक बढ़ गया है कि कर्नाटक में करीब दो दर्जन सरकारी जमीनें, जिनका उपयोग कर्नाटक की जनता के लिए सुविधाएं बढ़ाने के रूप में होना था, अब जनहित में इस्तेमाल नहीं हो रही हैं। 
  • इन जमीनों का उपयोग कांग्रेस भवन बनाने के लिए किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने निगम प्रशासन के 12 प्लॉट कांग्रेस भवन ट्रस्ट को दे दिए हैं। 
  • इसके साथ ही शहरी विकाश मंत्रालय के 12 और प्लॉट भी कांग्रेस भवन ट्रस्ट को सौंप दिए गए हैं। इन जमीनों की कुल कीमत 40–50 करोड़ रुपये बताई जा रही है, लेकिन कांग्रेस को ये प्लॉट सिर्फ 2 करोड़ रुपये में दे दिए गए हैं। 
ये भी पढ़ें- सियासत: 'महाराष्ट्र में टीपू सुल्तान के नाम पर चौक-चौराहे बर्दाश्त नहीं', नितेश राणे ने बताया क्यों है एतराज

'कर्नाटक से भी गायब हो जाएगी कांग्रेस'
भाजपा ने कहा, कीमती सरकारी संपत्ति को कथित तौर पर बहुत कम दामों पर ट्रांसफर करके गांधी परिवार की निजी संपत्ति में बदला जा रहा है। जैसे कांग्रेस सरकार देश के ज़्यादातर हिस्सों से गायब हो गई, वैसे ही एक दिन वह कर्नाटक से भी गायब हो जाएगी। हर मुमकिन तरीके से भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा इस मुद्दे को उठा रही है, और यह पक्का किया जाएगा कि भ्रष्टाचार में शामिल लोग जेल जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें