असम में कांग्रेस के दो विधायक रायजोर दल में शमिल हो गए हैं। अब कांग्रेस ने इन दोंनों विधोयकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की है। इसके साथ ही कांग्रेस ने बुधवार को असम विधानसभा से वॉकआउट किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कांग्रेस ने बुधवार को असम विधानसभा से वॉकआउट किया। इसके साथ ही रायजोर दल में शामिल हुए अपने दो विधायकों की अयोग्यता की मांग की। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के नेता देबब्रता सैकिया ने अध्यक्ष से कांग्रेस द्वारा दोनों विधायकों के खिलाफ दायर दो नोटिसों पर फैसला मांगा। अब्दुर राशिद मंडल और शेरमन अली अहमद, जिन्हें पहले कांग्रेस ने निलंबित किया था। इसके बाद वे अखिल गोगोई के नेतृत्व वाले रायजोर दल में शामिल हो गए थे। दोनों पश्चिमी असम के निर्वाचन क्षेत्रों से तीन बार विधायक रह चुके हैं।
दो विधायकों अयोग्य घोषित करने का मांग
स्पीकर बिस्वजीत डाइमरी ने कहा कि उन्हें अभी-अभी नोटिस मिले हैं। उन्हें इन्हें पढ़ने के लिए समय चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दोनों विधायकों को निष्कासित नहीं किया। लेकिन उसे उम्मीद थी कि अध्यक्ष उन्हें विधानसभा से अयोग्य घोषित कर देंगे। चूंकि अध्यक्ष ने नोटिसों पर कोई फैसला देने से इनकार कर दिया। इसलिए कांग्रेस ने प्रश्नकाल की पूरी अवधि के लिए सदन से वॉकआउट कर दिया।