फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिदंबरम के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- कांग्रेस ने किया है ईमानदारी से कमाने वालों का अपमान

Mon, 29 Jan 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोदी चिदंबरम
विज्ञापन

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पकौड़ा तलने वाले बयान की तीखी आलोचना करने पर भाजपा ने इसका विरोध किया है। मोदी के पकौड़े बेचने वाले शख्स को नौकरी बताने के बाद कांग्रेस नेता ने ट्विटर पर पलटवार किया था। चिदंबरम ने कहा था कि अगर पकौड़े बेचना नौकरी है तो फिर भीख मांगना भी नौकरी है। उनके इस ट्विट के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर गरीबों का अपमान करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लिखा है कि ईमानदारी से आजीविका कमाने वाले लोगों की तुलना भिखारियों से कर के कांग्रेस ने एक बार फिर इस देश के प्रत्येक गरीब-मजदूर-किसान और कर्मयोगी का अपमान किया है। एक टीवी इंटरव्यू के दौरान पीएम ने कहा था कि अगर कोई शख्स पकौड़े बेचता है और शाम को अपने घर 200 रुपए ले जाता है तो क्या उसे रोजगार नहीं माना जाएगा। इसी बयान की वजह से सोशल मीडिया पर पीएम की आलोचना हुई थी।

चिदंबरम ने सरकार द्वारा नौकरी पैदा करने के दावों पर भी तंज कसा था। उन्होंने कहा था- हमारी कॉमनसेंस पर सरकार द्वारा रोजगार सृजन के झूठे दावों के जरिए होने वाले हमले के लिए तैयार रहें। 2017-18 के दौरान 70 लाख नई नौकरियों के दावे को दो विद्वानों ने पंक्चर कर दिया।
विज्ञापन


<blockquote class="twitter-tweet" data-cards="hidden" data-lang="en"><p lang="hi" dir="ltr">ईमानदारी से आजीविका कमाने वाले लोगों की तुलना भिखारियों से कर के कांग्रेस ने एक बार फिर इस देश के प्रत्येक गरीब-मजदूर-किसान और कर्मयोगी का अपमान किया है। <a href="https://t.co/OV5iTOSOKQ">pic.twitter.com/OV5iTOSOKQ</a></p>&mdash; BJP (@BJP4India) <a href="https://twitter.com/BJP4India/status/957562435233198080?ref_src=twsrc%5Etfw">January 28, 2018</a></blockquote>
विज्ञापन

<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें