फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: पवन खेड़ा ही नहीं उनकी पत्नी के पास भी दो सक्रिय मतदाता पहचान पत्र; 'वोट चोरी' पर भाजपा ने लगाए आरोप

Wed, 03 Sep 2025 03:16 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने वोट चोरी पर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए पवन खेड़ा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि पवन खेड़ा ने दो निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में अपना पंजीकरण करा रखा है। उन्होंने खेड़ा के दो मतदाता पहचान पत्र नंबर भी साझा किए थे।
विज्ञापन
अमित मालवीय, राहुल गांधी, पवन खेड़ा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवन खेड़ा के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने उनकी पत्नी को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया कि न सिर्फ पवन खेड़ा बल्कि उनकी पत्नी के पास भी दो सक्रिय मतदाता पहचान पत्र हैं। इस के साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। मालवीय ने कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी जो भाजपा पर आरोप लगाते हैं वे अपने ही नेताओं के बीच इस तरह के आपराधिक कृत्यों से खुद को मुक्त नहीं कर सकते।

विज्ञापन


भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया कि तेलंगाना के खैरताबाद (60) विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार और पवन खेड़ा की पत्नी कोटा नीलिमा के पास भी दो सक्रिय ईपीआईसी (मतदाता फोटो पहचान पत्र) हैं। इनमें एक खैरताबाद (तेलंगाना में विधानसभा क्षेत्र) में पंजीकृत है और दूसरा नई दिल्ली में।

उन्होंने कहा कि अब यह साफ हो गया है कि कांग्रेस नेताओं के पास एक से अधिक सक्रिय मतदाता पहचान पत्र हैं और वे एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत मतदाता हैं। यह कोई संयोग नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी में लिप्त लोग ही आम नागरिकों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने के लिए बदनाम कर रहे हैं और हमारी संस्थाओं को कमजोर कर रहे हैं। 
विज्ञापन


राहुल गांधी पर भी निशाना
अमित मालवीय ने इस दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने ही खेमे में हो रहे इन आपराधिक कृत्यों से खुद को मुक्त नहीं कर सकते। खासकर सार्वजनिक पद के इच्छुक लोगों और अपने 'कोर गुट' के सदस्यों के साथ ऐसा करना उनके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इसके साथ ही राहुल गांधी इसे लेकर राहुल गांधी से जवाब भी मांगा। साथ ही चुनाव आयोग से इस मामले की जांच शुरू करने की भी मांग की। 

भाजपा प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने भी लगाए ये आरोप
वहीं, भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कोटा नीलिमा पर दो वोटर आईडी कार्ड रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता सामान्य लोगों की दो वोटर आईडी सामने रखकर उसे वोट चोरी करार देते हैं, लेकिन खुद उन्हीं की पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं ने डबल वोटर आईडी बनवा रखी हैं, लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस उस पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। 

शाजिया ने कहा कि चुनाव आयोग को इस दोहरी वोटर आईडी कार्ड के मामले पर संज्ञान लेते हुए उचित कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। इसके साथ-साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बताना चाहिए कि वे अपनी पार्टी के ऐसे नेताओं पर कब और क्या कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सबसे पहले अपनी पार्टी के नेताओं की डबल वोटर आईडी के मामले को जनता के सामने रखना चाहिए। 

खेड़ा पर लगाए थे ये आरोप
बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने वोट चोरी पर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए पवन खेड़ा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि पवन खेड़ा ने दो निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में अपना पंजीकरण करा रखा है। उन्होंने खेड़ा के दो मतदाता पहचान पत्र नंबर भी साझा किए थे। इनमें एक नंबर जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में है और दूसरा नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में, जो क्रमश: पूर्वी दिल्ली और नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें