फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा बोली- झूठ की साजिश रचने के लिए तीस्ता सीतलवाड़ को मिला पद्मश्री पुरस्कार, माफी मांगे कांग्रेस

Tue, 28 Jun 2022 03:03 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मंगलवार को आरोप लगाया कि तीस्ता सीतलवाड़ के ही एक पूर्व सहयोगी ने स्वीकार किया है कि सीतलवाड़ का असली उद्देश्य गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने का था। उन्होंने कहा कि यह पूरा कार्य कांग्रेस और सोनिया गांधी के इशारे पर किया जा रहा था...
विज्ञापन
तीस्ता सीतलवाड़ - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने आरोप लगाया है कि तीस्ता सीतलवाड़ ने कांग्रेस पार्टी के इशारे पर गुजरात सरकार के खिलाफ साजिश रची थी। इसका उद्देश्य नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ लगातार अभियान चलाना था। पार्टी ने आरोप लगाया है कि इसके बदले में तीस्ता सीतलवाड़ को आर्थिक लाभ पहुंचाया गया और उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया। पार्टी ने कहा है कि यह राष्ट्रीय पुरस्कारों का अपमान करना है और कांग्रेस पार्टी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मंगलवार को आरोप लगाया कि तीस्ता सीतलवाड़ के ही एक पूर्व सहयोगी ने स्वीकार किया है कि सीतलवाड़ का असली उद्देश्य गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने का था। उन्होंने कहा कि यह पूरा कार्य कांग्रेस और सोनिया गांधी के इशारे पर किया जा रहा था, यह कार्य करने के बदले तीस्ता सीतलवाड़ को विभिन्न तरीकों से भारी मात्रा में धन और राष्ट्रीय पुरस्कार दिए गए।

भाटिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की स्पष्ट टिप्पणी के बाद भी कांग्रेस के कुछ नेता सीतलवाड़ की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। वे सीतलवाड़ की गिरफ्तारी को लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आज़ादी के लिए खतरा बता रहे थे। यह साबित करता है कि देश की सर्वोच्च अदालत पर भी कांग्रेस भरोसा नहीं करती। कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज जयराम रमेश ने भी इसी तरह की टिप्पणी कर कांग्रेस की असलियत दिखाई है। कांग्रेस की यह कोशिश यह भी दिखाती है कि वह देश की सर्वोच्च अदालत में भी भरोसा नहीं रखती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें