फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों के बाद राज्यसभा सीटों पर भाजपा-अगप में खींचतान

Thu, 23 May 2019 01:48 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
भाजपा, असम गण परिषद (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों के बाद असम में अब राज्यसभा की सीटों पर सत्तारुढ़ भाजपा व असम गण परिषद (अगप) में खींचतान शुरू हो गई है। नतीजों से ही पता चलेगा कि अगले महीने खाली होने वाली दो सीटों में एक अगप को मिलेगी या नहीं। 

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एस. कुजूर का कार्यकाल खत्म होने की वजह से कांग्रेस कोटे की यह दोनों सीटें 14 जून को खाली होंगी। भाजपा ने वादे के मुताबिक इनमें से एक सीट अगप को देने का वादा किया था। लेकिन बदले सियासी समीकरणों में अब वह खुद दोनों सीटो पर उम्मीदवार उतारने का मन बना रही है।

अगप महासचिव रामेंद्र नारायण कलिता कहते हैं कि लोकसभा की दस सीटों पर समर्थन के बदले भाजपा ने हमें राज्यसभा की एक सीट देने का वादा किया था। दूसरी ओर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत दास ने कहा है कि उनको ऐसे किसी समझौते की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें