फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा से चुने गए राज्यसभा सदस्य, बीजद के दो और भाजपा का एक

Fri, 28 Jun 2019 04:32 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राज्यसभा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बीजू जनता दल के राज्यसभा उम्मीदवार अमर पटनायक और शस्मित पात्रा समेत बीजद समर्थित भाजपा उम्मीदवार अश्विनी बैष्णब तीनों को ओडिशा से राज्यसभा सदस्य चुना गया है। बीजू जनता दल के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्यसभा चुनाव के लिए डॉ. अमर पटनायक और डॉ. शस्मित पात्रा को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया था। तभी बीजद ने एलान किया था कि वो ओडिशा से भाजपा के उम्मीदवार अश्विनी बैष्णब का भी समर्थन करेंगे।

विज्ञापन

 



बता दें कि ओडिशा से ही राज्यसभा सदस्य प्रताप केशरी देब के विधानसभा सदस्य चुने जाने और सौम्य रंजन पटनायक के इस्तीफे की वजह से ये सीटें खाली हुई थीं। इससे पहले चुनाव आयोग ने ओडिशा समेत बिहार और गुजरात की राज्यसभा की छह खाली सीटों के लिए उप-चुनाव की तारीख का एलान किया था। ओडिशा के अन्य बाकी सभी सीटों पर 5 जुलाई को मतदान होगा। बता दें कि उम्मीदवारों के नाम वापसी की आज अंतिम तिथि है और पांच जुलाई को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद शाम पांच बजे मतगणना होगी।  
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें