फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत रत्न बिस्मिल्लाह खां की चांदी की शहनाइयां चोरी

Mon, 05 Dec 2016 04:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की पांच शहनाइयां रविवार रात चोरी हो गईं। इसमें चार चांदी की और एक लकड़ी की है। शहनाइयां चोरी होने की जानकारी पर परिवार के सदस्यों में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब शहनाइयां नहीं मिलीं तब पुलिस को जानकारी दी गई। एसएसपी नितिन तिवारी ने उस्ताद की शहनाइयां गायब होने की पुष्टि की। 
विज्ञापन


सीओ दशाश्वमेध और इंस्पेक्टर चौक को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। आधी रात के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शहनाई के जादूगर उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की चांदी की शहनाइयां उपहार में मिली थीं। 

रविवार रात उनके छोटे पुत्र काजिम हुसैन के घुंघरानी गली स्थित चहमामा मुहल्ले के मकान से चोरी हो गई। पता चला है कि काजिम चहमामा वाले घर पर ताला लगाकर 30 नवंबर को बीकाशाह स्थित मकान पर चले गए थे। रविवार की शाम जब घर आए, तब मकान का दरवाजे का ताला खुला हुआ था। भीतर जाने पर बड़े बॉक्स का ताला टूटा हुआ मिला और उसमे रखी पांचों शहनाइयां गायब थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है

काजिम हुसैन ने घटना से एसएसपी को अवगत कराया गया। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर चौक थाने की पुलिस काजिम के चहमामा स्थित मकान पर पहुंची। पुलिस ने काजिम और उनकी पत्नी से पूछताछ की। घटना के मद्देनजर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। रात 12:30 बजे चौक थाने में उस्ताद की शहनाई चोरी जाने की घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। 

उल्लेखनीय है कि उस्ताद के पांच पुत्रों में से दो महताब हुसैन, नैयर हुसैन का इंतकाल हो चुका है। उस्ताद जामिन हुसैन, यश भारती से नवाजे गए तबला वादक उस्ताद नाजिम हुसैन और काजिम हुसैन में आपस में अनबन रहती है। उस्ताद की शहनाई काजिम हुसैन ने अपने घर रखी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें