फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birsa Munda 150th Birth Anniversary: बिरसा मुंडा जयंती पर राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 15 Nov 2025 10:18 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Birsa Munda 150th Birth Anniversary: बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आज कृतज्ञ राष्ट्र अपने सपूत को नमन कर रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने समेत केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों ने धरती आबा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
Birsa Munda: धरती आबा बिरसा मुंडा को राष्ट्रपति समेत पूरे देश ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती है। इस मौके पर संसद परिसर में स्थापित धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। संसद परिसर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोक सभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू समेत कई मंत्रियों और केंद्रीय कर्मियों ने बिरसा मुंडा को नमन किया। झारखंड में जन्मे मां भारती के इस सपूत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखे संदेश में झारखंड के स्थापना दिवस पर बधाई देने के साथ-साथ बिरसा मुंडा को भी नमन किया।

विज्ञापन

संसद परिसर में धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा... कृतज्ञ राष्ट्र की तरफ से श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति के एक्स हैंडल पर भी आई तस्वीरें

पूरा देश अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक्स हैंडल पर लिखे संदेश में कहा, 'देश के महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी 150वीं जयंती पर शत-शत नमन। जनजातीय गौरव दिवस के इस पावन अवसर पर पूरा देश मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनके अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहा है। विदेशी हुकूमत के अन्याय के खिलाफ उनका संघर्ष और बलिदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।'

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड का स्थापना दिवस : रांची में दिखेगी 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा की झलक, ‘रजत जयंती वर्ष’ को लेकर आयोजन
विज्ञापन


झारखंड स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या बोले?
एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, 'जनजातीय संस्कृति से समृद्ध गौरवशाली प्रदेश झारखंड के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा जी की इस धरती का इतिहास साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की गाथाओं से भरा हुआ है। आज इस विशेष अवसर पर मैं राज्य के अपने सभी परिवारजनों के साथ ही यहां की प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं।'


ये भी पढ़ें- Birsa Munda: बिरसा मुंडा की जयंती संघर्षों का सम्मान, भारत की जनजातीय विरासत व वीरों का उत्सव है गौरव दिवस

धरती आबा और झारखंड का नाता

बिरसा मुंडा को अपनी भूमि, संस्कृति और गरिमा की रक्षा के लिए, औपनिवेशिक शोषण और अन्याय के विरुद्ध शक्तिशाली आंदोलनों का नेतृत्व करने के लिए याद किया जाता है। उनकी जयंती के दिन ही बिहार से अलग होकर 14 नवंबर, 2000 झारखंड राज्य की स्थापना हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें