फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birbhum Violence: बंगाल के बीरभूम में हिंसा के बाद तनाव, 21 लोग गिरफ्तार, भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

Sat, 15 Mar 2025 10:06 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बीते दिन यानी होली के पर्व पर बीरभूम जिले के सैंथिया शहर में हिंसा भड़कने की खबरें आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलाके में जमकर पत्थरबाजी की गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में बीते दिन हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण हैं। कल हुई हिंसा के बाद बीरभूम में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। सतर्कता बरतते हुए सरकार ने 14 मार्च (शुक्रवार) से 17 मार्च (सोमवार) तक सैंथिया शहर के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि हिंसा में दोनों गुटों के कुछ लोग घायल हुए हैं। दरअसल, बीते दिन यानी होली के पर्व पर बीरभूम जिले के सैंथिया शहर में हिंसा भड़कने की खबरें आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलाके में जमकर पत्थरबाजी की गई थी।   

विज्ञापन



इंटरनेट और वॉयस-ओवर-इंटरनेट टेलिफोन सेवाएं निलंबित
जानकारी के मुताबिक, अफवाहों और गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए सैंथिया शहर के कम से कम पांच ग्राम पंचायत क्षेत्रों में इंटरनेट और वॉयस-ओवर-इंटरनेट टेलिफोन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। आदेश में कहा गया कि इंटरनेट और कॉल सेवाओं के निलंबन का कारण 'अवैध गतिविधियों के लिए अफवाहों' का फैलना है।

यह भी पढ़ें- बंगाल के बीरभूम में 17 मार्च तक इंटरनेट सेवा निलंबित, सैंथिया के हिस्सों में असर
विज्ञापन


बीरभूम हिंसा पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगे केंद्र : शुभेंदु
 बीरभूम हिंसा और उसके बाद इंटरनेट सेवा को निलंबित करने पर राज्य सरकार की आलोचना करते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने केंद्र सरकार और राज्यपाल को रिपोर्ट तलब करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि होली पर हिंसा कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर होने का परिणाम है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, पश्चिम बंगाल सरकार अपना चेहरा बचाने के लिए सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं को छिपाने की पुरजोर कोशिश कर रही है। मैं केंद्रीय गृह मंत्रालय और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से आग्रह करता हूं कि वे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति के बिगड़ने के बारे में पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगें।

भाजपा ने ममता सरकार को घेरा 
इस बीच भाजपा नेता अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। नंदीग्राम ब्लॉक 2 के अमदाबाद क्षेत्र के कमालपुर में स्थानीय निवासी पिछले मंगलवार से ही पूजा-अर्चना कर रहे थे। जब पूजा और राम नारायण कीर्तन निर्बाध रूप से जारी रहा, तो कुछ लोगों ने श्रीराम के नाम का जाप बर्दाश्त नहीं किया और स्थल पर तोड़फोड़ की और मूर्तियों को अपवित्र कर दिया।
विज्ञापन


बरुईपुर, जादवपुर और मुर्शिदाबाद में भी हिंसा की घटनाएं
उन्होंने एक्स पर कहा, 'बरुईपुर, जादवपुर और मुर्शिदाबाद सहित पूरे राज्य में इसी तरह की घटनाएं सामने आई हैं। इसके अलावा ममता बनर्जी की पुलिस ने बंगाल के कुछ हिस्सों में होली (डोल पूर्णिमा) समारोह पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में पीछे हट गई।' उन्होंने कहा कि सनातनियों में व्यापक आक्रोश है, लेकिन इस कठिन समय में भाजपा बंगाल उनके साथ मजबूती से खड़ी है। हम ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल को दूसरा बांग्लादेश बनाने की अनुमति कभी नहीं देंगे।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें