फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली पासपोर्ट पर लगाम लगाएंगे बायोमेट्रिक ई-पासपोर्ट

Tue, 03 Jan 2017 03:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नकली पासपोर्ट के सामने आने के बाद सरकार ने इन पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार सरकार ने पासपोर्ट बनाने के नियमों को हाल ही में आसान बनाने के बाद बायोमेट्रिक डिटेल्स से लैस ई-पासपोर्ट लांच करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार विदेश मंत्रालय जल्द ही चिप वाले ई-पासपोर्ट को जारी करेगा। इससे पासपोर्ट संबंधी जानकारी की इलेक्ट्रॉनिक तरीके से जांच की जा सकेगी। जानकार बता रहे हैं कि ई-पासपोर्ट डेटा को सुरक्षित रखेगा और फर्जी पासपोर्ट के जोखिम को रोका जा सकेगा।

ई-पासपोर्ट में एक इलेक्ट्रॉनिक चिप होती है। चिप में वही सूचनाएं होती हैं, जो पासपोर्ट के डेटा पेज पर छपी होती हैं। चिप के जरिये इमिग्रेशन अधिकारियों को नकली पासपोर्ट का पता लगाने और पासपोर्ट का गलत इस्तेमाल रोकने में मदद मिलेगी। ई-पासपोर्ट के बाद विदेश मंत्रालय की योजना पूरी तरह से डिजिटल पासपोर्ट लांच करने की है, जिसे मोबाइल में भी रखा जा सकेगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इंडिया सिक्योरिटी प्रेस नासिक निकाल रही टेंडर 

गौरतलब है कि संसद के शीतकालीन सत्र में 'सरकार ने नासिक के इंडिया सिक्योरिटी प्रेस (आईएसपी) में ई-पासपोर्ट की मैन्युफैक्चरिंग के लिए इलेक्ट्रॉनिक कॉन्टैक्टलेस इनलेज के प्रोक्योरमेंट को मंजूरी दे दी है। इस सिलसिले में इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन कंप्लायंट इलेक्ट्रॉनिक कॉन्ट्रैक्टलेस इनलेज के साथ ऑपरेटिंग सिस्टम खरीदने के लिए आईएसपी नासिक को तीन स्तर का टेंडर निकालने की अनुमति दी गई है।

यह ऑपरेटिंग सिस्टम ई-पासपोर्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए जरूरी है। टेंडर और प्रोक्योरमेंट की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिए जाने के बाद ई-पासपोर्ट की मैन्युफैक्चरिंग शुरू होगी। 'पासपोर्ट्स की डुप्लिकेसी रोकने के लिए विदेश मंत्रालय देशभर के पासपोर्ट सेंटरों को सभी भारतीय राजनयिक मिशन के साथ जोड़ने की खातिर सिस्टम बनाएगा।

उल्लेखनीय है कि पहले कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जब भारतीय नागरिकों ने विदेश में मौजूद दूतावास और भारत में पासपोर्ट ऑफिस के जरिये एक साथ अप्लाइ किया हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें